UCO Bank Officer Found Dead in Prem Hotel, Rohru
रोहड़ू में ऑडिट करने गए एक बैंक अधिकारी होटल में मृत मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान के अलवर निवासी सुभाष चन्द्र शर्मा यूको बैंक चंडीगढ़ में कार्यरत थे और वह ऑडिट करने के लिए चंडीगढ़ से रोहड़ू आए थे। मंगलवार रात को वह होटल प्रेम के कमरा नंबर 401 में ठहरे हुए थे।
सुबह बैंक अधिकारी होटल में मृत मिले। इस पर होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा के अनुसार पुलिस मामले की चांच कर रही है। सुभाष चंद शर्मा के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों ने बताया कि सुभाष डायबिटीज के मरीज थे। पुलिस बैंक कर्मी की मौत के कारणों की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।